वर्ल्ड कैंसर केयर के ब्रांड अंबेसडर एन.आर.आई कुलवंत सिंह धालीवाल द्वारा पंजाब में कैंसर के कैंप लगाकर लोगों को कैंसर प्रति जागरूक करना सराहनीय कदम हैं। उक्त विचार मंदिर लाल दुआरा कमेटी के चेयरमैन व श्वेता स्टॉक एक्सचेंज के एम.डी. राजेन्द्र वधवा ने वर्ल्ड कैंसर केयर के ब्रांड अंबेसडर कुलवंत सिंह धालीवाल का उनके दफ्तर में विशेष तौर पर शिरकत करने पर उन्हें हार व स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित करने के अवसर पर प्रकट किए। इस अवसर पर कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दविंदरपाल सिंह, समाजसेवी भूपिंदर सिंह बबलू, कुलदीप वधवा के अलावा स्टाफ मौजूद था। इस मौके पर समाज सेवी राजेन्द्र वधवा ने कहा कि एन.आर.आई. कुलवंत सिंह धालीवाल द्वारा पंजाब में कैंसर के प्रति लोगों को समय-समय पर जागरूक करके उन्हें कैंसर की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए आयोजित किए जाते कैंपों में आधुनिक सहूलियतों से लैस मशीनों द्वारा करवाए जा रहे चैकअप की जहां पंजाब में प्रशंसा हो रही है। वहीं वर्ल्ड में भी उन्होंने कैंसर के प्रति कैंपों में लोगों को अवेयरनेस किया जा रहा है, जिससे अन्य समाज सेवी क्लबों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर वर्ल्ड कैंसर केयर के ब्रांड अंबेसडर एन.आर.आई कुलवंत सिंह धालीवाल ने कहा कि जो उन्हें मान सम्मान समाज सेवी राजेन्द्र वधवा द्वारा दिया गया है वह उनके आभारी रहेंगे तथा वह हमेशा पंजाब सहित वर्ल्ड में भी लोगों को कैंसर से बचाव, जागरूक करने समेत कैंपों का आयोजन निरंतर जारी रहेंगे।

