शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल मोगा की मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग व डायरेक्टर डा.मुस्कान गर्ग के दिशा-निर्देशों पर स्कूल द्वारा फिज़ा स्केटिंग क्लब के सहयोग से 1 जून से 30 जून तक स्कूल परिसर में समर स्केटिंग कैंप-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस कैंप को विद्यार्थियों की ओर से उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया मिल रही है और बच्चे पूरे जोश के साथ भाग लेकर अपनी स्केटिंग प्रतिभा को निखार रहे हैं। इस दौरान विशेषज्ञ कोच धर्मिंदर शर्मा विद्यार्थियों को स्पीड, बैलेंस, कोऑर्डिनेशन, स्टैमिना तथा आत्मविश्वास बढ़ाने की तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। कैंप में बच्चों को सुरक्षित, अनुशासित और ऊर्जावान वातावरण प्रदान किया जा रहा है, जहां वे शारीरिक फिटनेस, खेल भावना और आत्मविश्वास का विकास कर रहे हैं। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन इंजीनियर जनेश गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मुस्कान गर्ग तथा प्रिंसिपल नीतू डांडी ने विद्यार्थियों की भारी भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करते हुए स्वस्थ, सक्रिय और आत्मविश्वासी बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि समर स्केटिंग की भावना के साथ यह कैंप बच्चों को अनुशासन, समर्पण और मेहनत के माध्यम से भविष्य का चैंपियन बनने की प्रेरणा दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास की ओर ध्यान केन्द्रित किया जाता है। उन्होंने स्कूल में शुरू किए गए समर स्केटिंग कैंप के सफल आयोजन की विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

