रेल की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव पहचान के लिए मोर्चरी में रखा गया

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

मोगा के गांव घल्ल कलां स्थित रेलवे फाटक के नजदीक रेल की चपेट में आने से 40 से 50 वर्ष उम्र के अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर समाज सेवा सोसायटी रजि. मोगा के सदस्य तथा रेलवे पुलिस मोगा मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भयानक था कि शव के अंग अलग-अलग हो गए थे, जिन्हें समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने रेलवे पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद एकत्र किया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक सिविल अस्पताल मोगा की मोर्चरी में रखवाया है। मामले में आगे की कार्रवाई रेलवे पुलिस द्वारा की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *