आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की सातवीं बोर्ड आफ स्टडी की बैठक का आयोजन

voice punjabtime
1 Min Read

 

राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की सातवीं बोर्ड आफ स्टडी की बैठक का आयोजन चेयरमैन डा.जी.डी.गुप्ता की अगुवाई में किया गया। जिसमें यूनिवर्सिटी नोमनी प्रो.राजीव बेदी एसोसिएट डीन एकेडमिक एवं आर.एन.डी.आई.के.जी.पी.टी.यू, डा. आर.के.गोयल प्रो.फार्मास्टूटिकल साइंसेज एंड ड्रग रिसर्च पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, डा. प्रदीप गुप्ता एल.एम.थापर स्कूल आफ मैनेजमेंट थापर इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टैक्नालाजी, डा. सुबीत कुमार जैन प्रो.जी.एन.डी.अमृतसर, डा.मोनिका एसोसिएट प्रो.पियूआई.पी.एस.आर बाबा फरीद यूनविर्सिटी आफ हेल्थ साइंस फरीदकोट, डा. आर.के.नारंग प्रिंसिपल आई.एस.एफ.सी.पी.आऱ, के साथ-साथ संस्था के सभी हेड आफ दि डिपार्टमेंट व सीनियर फैकल्टी ने भाग लिया। इस मीटिंग में निम्न बिंदुओं एकेडमिक कैलेंडर 2026-27, फार्मेसी कौंसिल के द्वारा नए सिलेबस की मंजूरी जो कि नेशनल एजुकेशन पालिसी 2020 की हिदायतों के मुताबिक बनाया गया है, मंजूर किया गया, ए.आई.सी.टी. मंजूर प्रोग्राम एवं यूनिवर्सिटी मंजूर एवं मान्यता प्रोग्राम बी.एस.सी.आई.टी., बी.काम, बी.बी.ए एवं बी.सी.ए. के सिलेबस को मंजूर किया गया। इसके साथ-साथ नए सर्टिफिकेट प्रोग्राम को कमेटी के समक्ष रखा गया, जिसकी स्वीकृति प्रदान की गई। इस बैठक के अंत में सभी का धन्यवाद इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह ने किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *