पुलिस ने मोटर साइकिल सवार 2 आरोपी को 150 ग्राम हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार

voice punjabtime
1 Min Read

 

 

 

मोगा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को 163 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ मोगा की टीम ने रेलवे पुल के नीचे कोटकपूरा बाईपास के पास गश्त और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखचैन सिंह और जगसीर सिंह उर्फ जग्गा निवासी लोहगढ़ बस्ती, धर्मकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 163 ग्राम हेरोइन तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर PB08-BB-2994) बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *