मेरी रसोई मुहिम: जरूरतमंद परिवारों को गेहूं के साथ मिल रही राशन किट

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

मोगा, पंजाब सरकार द्वारा आम लोगों के हित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत अब जरूरतमंद परिवारों को गेहूं के साथ-साथ रसोई का जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री Bhagwant Mann की पहल ‘मेरी रसोई’ मुहिम के अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन किट वितरित की जा रही है।

इसी कड़ी में मोगा के जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न सरकारी डिपो पर राशन किट वितरण का कार्य शुरू किया गया। फूड सप्लाई अधिकारी सुखविंदर सिंह गिल ने अलग-अलग डिपो का दौरा कर लाभार्थियों को राशन किटें वितरित कीं। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) सुखविंदर सिंह ने बताया कि मोगा जिले में लगभग 1 लाख 30 हजार पात्र परिवार हैं, जिन्हें पहले केवल गेहूं उपलब्ध कराया जाता था। अब पंजाब सरकार की नई पहल के तहत उन्हें गेहूं के साथ राशन किट भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में पहले चरण के तहत करीब 30 हजार राशन किटें पहुंच चुकी हैं और सभी डिपो पर इनका वितरण शुरू कर दिया गया है। राशन किट में विभिन्न प्रकार की दालें, खाद्य तेल, मसाले तथा अन्य जरूरी रसोई सामग्री शामिल है। डीएफएससी ने कहा कि इस योजना से जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलेगी और उनके घरेलू खर्च में कमी आएगी। सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ रसोई की आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उन्हें बेहतर सुविधा मिल सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *