राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की इकाई स्टूडेंट इसपोर चैप्टर के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पंछियों के ठंडे पानी हेतु कसोरे जगह-जगह लगाए गए। फार्म.डी. के हेड डा. सौरभ कोसे ने बताया कि इसपोर चैप्टर के विद्यार्थियों ने डा.जी.डी.गुप्ता, डा. आर.के.नारंग, डा. बालक दास कुर्मी, डा. अभय पांडे, डा. माधव द्विवेदी, लवकेश सिंह, डा. सौरभ कोसे एवं नवनीत को विश्व पर्यावरण दिवस को मुख्य रखते हुए कसोरे सौंपे। इन कसोरो को पंछियों हेतु ठंडे पानी पीने के लिए जगह जगह स्थापित किया गया, ताकि भीषण गर्मी में पंछियों के जीवन को बचाया जा सके। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने सभी से अपील की कि पर्यावरण को बचाए रखने के लिए हर व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी सांभ संभाल व जीव जंतुओं की रक्षा के लिए नियमित कार्य़ करना चाहिए। जीव जंतु भी पर्यावरण की अहम ईकाई है जो कि महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गर्मी का मौसम इस बहुत तेजी से बढ़ रहा है तथा हर व्यक्ति को पौधों के साथ-साथ पशु पंछियों के लिए भी अपनी छत्त पर, घर के बाहर कसोरे रखकर पंछियों, जानवरों हेतु पानी रखकर जीवन को बचाने में अहम योगदान करें।इस मौके पर इसपोर चैप्टर के विद्यार्थी अभिषेक, कमलजीत, परांशु, आयूष, अलोक, पुरुषोत्तम मौजूद थे।

