घरेलू विवाद में पत्नी ने मधानी से मारा बेटी ने आंखो में डाली मिर्ची 

voice punjabtime
2 Min Read

 

जगराओं के नजदीक कस्बा सिधवां बेट के गांव भूदडी में घरेलू विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया जब एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ मिलकर अपने ही पति पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर थाना सिधवां बेट पुलिस ने मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हालाकि घटना सवा महीने पहले की बताई जा रही है लेकिन मामला अब दर्ज होने के कारण चर्चा में आया है

आरोपियों की पहचान अमनदीप कौर और नाबालिग बेटी निवासी गांव भूदडी के रूप में हुई है।

थाना सिधवां बेट के एएसआई जसवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित कुलदीप सिंह ने शिकायत में कहा है कि 27 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे वह काम से लौटकर घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी अमनदीप कौर ने उसका सामान कमरे से निकालकर किचन में रख दिया था। जब उसने इसका कारण पूछा तो दोनों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखी मधानी उठाकर पति पर हमला कर दिया और उसके शरीर पर कई बार वार किए, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। इसी दौरान पीड़ित के अनुसार उसकी नाबालिग बेटी ने भी उसके आंखों में मिर्ची डाल दी और मां के साथ मिलकर उसकी पिटाई की।

पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *