मोगा के गांव धल्लेके में बने कूड़े के डंप पर बीती रात से भीषण आग लगी हुई है। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि करीब 15 घंटे बीत जाने के बावजूद आग पूरी तरह नहीं बुझाई जा सकी है।
जानकारी के अनुसार, अब तक फायर ब्रिगेड की 14/15 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और लगातार पानी की बौछार कर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। कूड़े के बड़े ढेर में लगी आग और तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। फिल हाल फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगे हुए हे।

