2027 के चुनावों को लेकर अकाली दल ने तेज की तैयारियां

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

 

जैसे-जैसे 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे शिरोमणि अकाली दल ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं, ताकि कार्यकर्ता अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभा सकें। इसी कड़ी के तहत आज मोगा में अकाली दल के हल्का इंचार्ज संजीत सिंह सन्नी गिल की अगुवाई में शहरी अकाली दल के कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पिछले करीब 30 वर्षों से मोगा नगर निगम में पार्षद रहे गोवर्धन पोपली को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए शहरी प्रधान नियुक्त किया गया।पार्टी नेताओं का मानना है कि शहर में गोवर्धन पोपली की अच्छी पकड़ और मजबूत छवि का अकाली दल को आगामी चुनावों में लाभ मिलेगा। गोवर्धन पोपली लंबे समय से पार्टी के समर्पित और जुझारू कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं और उन्हें संगठन को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।नवनियुक्त शहरी प्रधान गोवर्धन पोपली ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे तथा संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *