आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी ने की एलुमनाई डायरेक्टरी-2026 का विमोचन

voice punjabtime
2 Min Read

राज्य की अग्रणी शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के पासआउट छात्रों की डायरेक्टरी का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्त, आई.एस.एफ. सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग, डा.सौरभ कोसे, डा.संत कुमार वर्मा, डा. अमनदीप सिंह, डा. विवेक असाठी, डा.शुभम ठाकुर, डा. काम्या गोयल, डा. निधि गुप्ता, डा. रविराज पाल सहित संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर डॉ. जी. डी. गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए एडिटोरियल बोर्ड के सदस्यों का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि डायरेक्टरी के प्रकाशन में एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य सानिया ग्रोवरस लव गोयल, और करिशमा अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही को-एडिटर छात्र टीम, जिसमें अतनी साहा, रियाना धीर, पियूश ददवाल, तपन नमा, आदित्य राज, अभिषेक, तथा शेख मोहम्मद फेजल शामिल रहे, ने भी इस कार्य को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। स डायरेक्टरी में सत्र 2025-26 के डी.फार्म., बी.फार्म., एम.फार्म., फार्म.डी. एवं फार्म.डी. (पोस्ट बैकालॉरिएट) पाठ्यक्रमों से उत्तीर्ण विद्यार्थियों का विस्तृत विवरण संकलित किया गया है। यह प्रकाशन भविष्य में पूर्व विद्यार्थियों, संस्थान और उद्योग जगत के बीच संपर्क स्थापित करने तथा नेटवर्किंग को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर अपने संबोधन में चेयरमैन प्रवीण गर्ग ने एडिटोरियल बोर्ड एवं छात्र टीम को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के एलुमनाई उसकी सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। उन्हें संस्थान से निरंतर जोड़कर रखना आवश्यक है, क्योंकि वे न केवल प्लेसमेंट गतिविधियों में सहयोग करते हैं, बल्कि शोध, प्रशिक्षण और उद्योग-अकादमिक समन्वय को भी नई दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह डायरेक्टरी संस्थान और उसके पूर्व विद्यार्थियों के बीच संबंधों को और अधिक मजबूत बनाने में उपयोगी सिद्ध होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *