हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा सब्जी मंडी में बन रही दुकानों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के लिए हिदायतें जारी की, ताकि व्यापारियों व लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि सब्जी मंडी में बन रही दुकानों के निर्माण का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और विकास कार्यों को पारदर्शिता के आाधार पर करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मंडी के दुकानदारों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इस उपरांत हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने नेहरू पार्क व जवाहर नगर के मोड़ पर स्थित मंदिर में मात्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगतों से मुलाकात करके उनकी मांगों व सुझाव को ध्यान से सुना। उन्होंने कहा कि संगतों की मांग के अनुसार मंदिर के विकास व सेवा कार्यों के लिए जो भी संभव होगा, वह योगदान किया जाएगा तथा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों की बेहतरी व संगतों को बढ़िया सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। इसस मौके पर पार्षद गौरव गर्ग, पार्षद संजय शर्मा, संजीव अरोड़ा के अलावा सब्जी मंडी के दुकानदार व कबील मंदिर के नजदीक के निवासी मौजूद थे।

