हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में वार्ड में जल्द ही एक मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किया जाएगा : पार्षद वरिंदर सिंह टोनी

voice punjabtime
2 Min Read

हाल ही में संपन्न नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 27 से आम आदमी पार्टी के पार्षद वरिंदर सिंह टोनी ने अपनी जीत पर वार्ड निवासियों का दिल से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड की जनता ने भारी संख्या में मतदान कर उन्हें विजयी बनाया है, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। पार्षद विरेन्द्र सिंह टोनी ने भरोसा दिलाया कि वे चुनाव के दौरान किए गए सभी वादों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा और नई परियोजनाओं की शुरूआत जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि माननीय विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के सहयोग और राज्य सरकार की मदद से वार्ड में अधिक से अधिक ग्रांट लाई जाएगी, जिससे क्षेत्र का समग्र विकास संभव हो सकेगा। टोनी ने यह भी घोषणा की कि वार्ड में जल्द ही एक मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। इस अवसर पर उन्होंने विशेष रूप से विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, रिकी अरोड़ा, वार्ड प्रभारी सरपंच जगतार सिंह बुट्टर सहित आम आदमी पार्टी की पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सदस्यों ने दिन-रात मेहनत कर उनकी जीत सुनिश्चित की है। उन्होंने वार्ड 27 की पूरी टीम अजय शर्मा, ब्लॉक प्रधान वजिंदर विपिन, वरिंदर सिंह बिल्ला, विनोद कुमार पप्पी, राज कुमार, नंबरदार कुलदीप सिंह, महिला विंग ब्लॉक प्रधान पूनम अरोड़ा, नीता अरोड़ा, वार्ड प्रधान सुखमंदर कौर सुखी, रीतीका अरोड़ा, इंद्रजीत कौर, लवप्रीत कौर, सुनाली, सिदक, रबिंदर जैदका, दर्शन सिंह गिल तथा अन्य सभी कार्यकतार्ओं का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है और वे वार्ड के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *