शहर के वार्ड 15 से आम आदमी पार्टी की टिकट से चुनाव जीते पार्षद दविंदर सिंह तिवाड़ी व उनकी धर्मपत्नी पूर्व पार्षद प्रवीण तिवाड़ी ने वाहेगुरु का शुकराना अदा करने के लिए रविवार को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ करवाकर सरबत के भले की अरदास करवाई। गुरुद्वारा साहिब में पहुंची विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष नतमस्तक होकर हाजिरी लगवाई। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने पार्षद दविंदर सिंह तिवाड़ी व उनके परिवार को जीत की शुभकामनाएं देते कहा कि उनके वार्ड-15 के अधीन आते मोहल्ले में रहते विकास कार्यों को पहल के आधार पर पूरा ही नहीं करवाया जाएगा बल्कि वार्ड की गलियां, नालियां का भी निर्माण करवाया जाएगा। इस मौके पर पार्षद दविंदर सिंह तिवाड़ी ने कहा कि वह मोहल्ला निवासियों का आभार व्यक्त करते है, जिन्होंने उन पर विश्वास जताकर जीत दिलाई। वह लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए अगले पांच वर्ष में अपने वार्ड को शहर का सबसे सुंदर वार्ड बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस समागम दौरान गुरुद्वारा साहिब में विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, मेयर विनयपाल कौर दौधरिया, पार्षद दविंदर सिंह तिवाड़ी को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रसिद्ध व्यापारी आशिम सिंगला को भी विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा, पार्षद दविंदर सिंह तिवाड़ी द्वारा सिरोपा देकर उनकी हौसला अफजाई की गई। इस अवसर पर नगर निगम की मेयर विनयपाल कौर दौधरिया, पूर्व पार्षद प्रवीण तिवाड़ी, राकेश सितारा के अलावा भारी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद थे।

