चिट्टे की लत ने ली एक और जान, नशा न मिलने पर 26 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

voice punjabtime
3 Min Read
Oplus_131072

 

 

पंजाब में नशे के कारण मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जहां एक ओर नशे की ओवरडोज से युवाओं की मौत की खबरें सामने आती रहती हैं, वहीं मोगा जिले के गांव मालके में एक युवक ने कथित तौर पर चिट्टा न मिलने के कारण फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना समालसर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर सुखचैन सिंह और सीमा कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

 

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 26 वर्षीय लाभहीरा सिंह निवासी गांव मालके, थाना बाघापुराना के रूप में हुई है। वह मजदूरी का काम करता था। मृतक के भाई बूटा सिंह ने बताया कि लाभहीरा सिंह पहले चिट्टे का आदी था, लेकिन उसे नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाकर नशा छुड़वा दिया गया था। उन्होंने कहा पड़ोस में रहने वाले सुखचैन सिंह और उसकी पत्नी सीमा कौर चिट्टा बेचने का काम करते हैं। कई सालों से नशा बेचते हे वो परिवार कई बार जेल भी रह चुका फिर भी बेखोब होकर नशा बेचते हे।लाभहीरा सिंह का उनके घर आना-जाना था, जिसके चलते वह दोबारा नशे की गिरफ्त में आ गया। रविवार को लाभहीरा सिंह चिट्टा लेने के लिए आरोपियों के पास गया, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने कह उसे कि वह घर से पैसे लेकर आए या फिर घर से एलसीडी निकालकर ले आए, तभी उसे नशा दिया जाएगा। नशा न मिलने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया और घर लौटकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार ने कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की हे। ताकि और किसी के घर के चिराग न बुझे।

 

इस मामले में थाना समालसर के एसएचओ एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया। मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह के बयान के आधार पर सुखचैन सिंह और सीमा कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *