ः राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की फार्म.डी.की छात्रा रमनदीप कौर मोदी हावर्ड कार्डियक इंस्टीट्यूट एवं रिसर्च सेंटर में चयन हुआ। प्लेसमेंट हेड डा. अमनदीप सिंह ने बताया कि अमनदीप कौर क्लीनिकल रिसर्च कोआडीनेटर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि एम.फार्म फार्मास्यूटिकल एनालिसिस के छात्र स्वागनिक चक्रवर्ती का चयन मैकलाइड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड में प्रोडक्शन विभाग में हुआ। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने कहा कि डिग्री संपूर्ण होने से पहले ही आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी की प्लेसमेंट सैल लगातार कार्य कर रही है एवं प्लेसमेंट के लिए ट्रेनिंग के साथ-साथ पर्सनलिटी डेवलपमेंट पर नियमित रूप से कार्य किया जा रहा है। इस उपलबधि पर छात्रों, प्लेसमेंट आफिसर डा. अमनदीप सिंह, फार्म.डी.के हेड डा. सौरभ कोसे को संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने शुभकामनाएं दी।

