मोगा के दोसांझ रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में एक महिला ने गुरुद्वारा साहिब में रखी गोलक पर एक संदिग्ध वस्तु रख दी। इस घटना को देखकर संगत हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि महिला काले रंग के लिफाफे में वह वस्तु लेकर आई थी और उसे गोलक पर रख दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे टोटकों और अंधविश्वास से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। गुरुद्वारा कमिटी के मेंबर गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि एक सिख अमृतधारी महिला ने इस तरहां की हरकत बहत निंदनीय हे। सिख धर्म अंधविश्वास, वहम और टोटकों को पूरी तरह नकारता है तथा गुरबाणी केवल अकाल पुरख पर विश्वास रखने की शिक्षा देती है। सीसीटीवी में देखा गया महिला ने एक काले रंग की लिफाफा से एक किसी वस्तु से सांप जैसा बनकर गोलक के ऊपर रखा साथ ही एक काले रंग की लिफाफा में गुड़ रख थे। उन्होंने अपील की हे जो भी हे बो सामने आकर माफी मांगे और इसको रखने की मकसद की हे नहीं तो हमें कानून के सहारा लेना पड़ेगा।

