मोगा के प्रताप रोड के कपड़ों के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

मोगा के प्रताप रोड स्थित एक कपड़ों के शोरूम में आज तड़के सुबह भीषण आग लगने की घटना सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना सुबह जब स्थानीय लोगों ने शोरूम से धुआं निकलते देखा। इसके तुरंत बाद दुकान मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। शुरुआत में शोरूम के अंदर काफी धुआं भरा हुआ था, जिससे अंदर की स्थिति का सही अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था। धुएं की वजह से दृश्यता बेहद कम थी, जिसके कारण राहत कार्य में भी बाधाएं आईं। स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड कर्मियों ने दुकान मालिक की सहमति से शोरूम का शीशा तोड़ा, ताकि अंदर जमा धुआं बाहर निकल सके और आग तक पहुंच बनाई जा सके।

आग इतनी भयानक थी कि उसे काबू में करने के लिए चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को कई घंटों तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लंबे प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक शोरूम के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि असली कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *