अरोड़ा बिरादरी द्वारा समाज सेवा में किए जा रहे कार्य सराहनीय कदम : विनोद कुमार छाबड़ा

voice punjabtime
1 Min Read

समाजसेवी विनोद कुमार छाबड़ा द्वारा अपने पिता स्व. कश्मीरी लाल छाबड़ा की बरसी के अवसर पर शिव पुरी आश्रम में चल रही जल सेवा में 100 पानी की पेटियों का योगदान दिया गया। इस अवसर पर अरोड़ा बिरादरी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना भी की गई। इस मौके पर समाजसेवी विनोद छाबड़ा ने कहा कि जब भी बिरादरी पर कोई जिम्मेदारी आती है, वे हमेशा उसके साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने अरोड़ा बिरादरी द्वारा पिछले करीब 7 महीनों से शिव पुरी आश्रम में लगातार चल रही जल सेवा के प्रयासों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में पूर्व डिप्टी मेयर अशोक धमीजा, सुभाष ग्रोवर, भानु प्रताप, राजिंदर छाबड़ा, आर.के., रोमी ग्रोवर, विनोद छाबड़ा, हरपाल बत्रा, संजीव अरोड़ा, केवल कृष्ण, सोनू अरोड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस् िथत रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने समाजसेवा के इस कार्य को प्रेरणादायक बताते हुए इसकी सराहना की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *