शहर के वार्ड नंबर- 27 के अंतर्गत आते मोनू डिपो पर पंजाब सरकार की ओर से भेजी गई मेरी रसोई राशन किटों का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम आप पार्टी के नेता दर्शन सिंह, वार्ड पार्षद वारिंदर सिंह टोनी , अजय शर्मा, मोनू, राज कुमार और चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर लाभार्थियों ने पंजाब सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं।

