हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा ने जय श्री श्याम सेवा परिवार के श्याम संकीर्तन का निमंत्रण पत्र किया जारी

voice punjabtime
2 Min Read

जय श्री श्याम सेवा परिवार की ओर से 26 जून को सांय 7 बजे से प्रभु इच्छा तक द्वादशी पर करवाए जाने वाले श्याम बाबा के संकीर्तन के निमंत्रण कार्ड मोगा हलके की विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा द्वारा अपने कर कमलों से रिलीज किया गया। इस मौके जय श्री श्याम परिवार मोगा के भजन गायक धर्मेन्द्र शर्मा, पं. हरिओम शर्मा, बलजीत बग्गी, सुनील शर्मा, राजेन्द्र मिड्डा, कुटिया के सेवादार रामचन्द्र शर्मा, दीपा कालड़ा, अनमोल शर्मा, रघुवीर शर्मा, प्रिंस अरोड़ा, सन्नी, वीरभान शर्मा, मनोज कुमार, करण शर्मा, अक्षय गुलाटी, जतिंदर शर्मा आदि श्याम प्रेमी मौजूद थे। इस मौके राजेन्द्र मिड्डा व धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि संकीर्तन दौरान श्याम बाबा का गायन अनमोल जागरण एंड पार्टी वाले करेंगे। इस दौरान श्याम बाबा का दरबार आकर्षण का केन्द्र रहेगा। इस अवसर पर मोगा हल्के की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कार्यक्रम का कार्ड रिलीज करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। विधायक डॉ. अरोड़ा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और श्रद्धा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *