वार्ड नंबर 38 स्थित बेरिया वाला मोहल्ला में श्री-श्री 1008 बाबा दुर्गा नाथ जी का विशाल मेला श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा जी के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मेले के अवसर पर बाबा जी के दरबार में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक रस्में संपन्न करवाई गईं। वार्ड नंबर 38 की पार्षद डिंपल अरोड़ा एवं उनके पति पूर्व पार्षद साहिल अरोड़ा ने पूजा-अर्चना की रस्म अदा की तथा क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि और जनकल्याण के लिए विशेष अरदास की। इस अवसर पर मेला कमेटी एवं संगत की ओर से पार्षद डिंपल अरोड़ा और पूर्व पार्षद साहिल अरोड़ा को धार्मिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर ललित कुमार लक्की, विजय मदान, राजू सहोता, स्वर्ण सिंह, वरिंदर कुमार, हेमराज, भाग सिंह, लाभ सिंह, विक्की, लक्ष्मण, बिट्टा, अजमेर सिंह, जगदीश बिल्ला, शंकर बिल्ला, कुलवंत सिंह, साहिल, गगनदीप कौर, सुखप्रीत कौर भट्टी, परमजीत कौर, गीता रानी, सुनीता रानी, कमल भट्टी एवं राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया

