मोगा जिले के दौलतपुरा नीवां में नए वॉलीबॉल ग्राउंड और पार्क का उद्घाटन, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने किया शुभारंभ

voice punjabtime
2 Min Read

आम आदमी पार्टी की मोगा हलका की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव दौलतपुरा नीवां में बाबा विश्वकर्मा जी को समर्पित नव-निर्मित वॉलीबॉल ग्राउंड और पार्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गांव के सरपंच सुखविंदर सिंह सुख्खा तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस उद्घाटन समारोह के दौरान विधायक डॉ. अरोड़ा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा ने गांव में खेल सुविधाओं के विस्तार और पार्क निर्माण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रकल्प युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी गांव के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जगदीप सिंह बराड़ जोन मीडिया इंचार्ज), आज्ञापाल सिंह प्रधान ट्रक यूनियन, ग्राम पंचायत के सदस्य तथा बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने भी नए वॉलीबॉल ग्राउंड और पार्क के निर्माण पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *