पुलिस चौकी कैरों के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने जांच शुरू

voice punjabtime
1 Min Read

 

तरनतारन (अमित मरवाहा): तरनतारन जिले के थाना सिटी पट्टी के अधीन आने वाली पुलिस चौकी कैरों के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को पुलिस चौकी परिसर के अंदर अपने सर्विस हथियार से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चौकी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल पट्टी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *