जालंधर देहात पुलिस ने डोनी बल्ल गैंग का मुख्य गुर्गा दबोचा, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद 

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। जालंधर देहात पुलिस ने विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के करीबी साथी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 30 बोर पिस्टल, 3 मैगजीन, 9 जिंदा कारतूस और 12 बोर पंप एक्शन गन बरामद की गई है। इसके अलावा एक अन्य हथियार तस्कर मनीष उर्फ जस्सा को भी 32 बोर पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार, मार्च 2026 में महितपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद होने के मामले में सुखजिंदर सिंह फरार हो गया था। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ ने नकोदर-महितपुर रोड पर नाकाबंदी कर उसे स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि सुखजिंदर सिंह वर्ष 2017 में अमृतसर जेल में डोनी बल्ल के संपर्क में आया था और बाद में उसने अपना अलग गैंग तैयार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, आर्म्स एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। वह जालंधर के बिलगा और महितपुर इलाके में छिपकर रह रहा था तथा डोनी बल्ल के सीधे संपर्क में था। दूसरी कार्रवाई में सीआईए स्टाफ ने आदमपुर क्षेत्र के पास नाकाबंदी के दौरान मनीष उर्फ जस्सा को अवैध 32 बोर पिस्टल, मैगजीन और 2 कारतूस सहित गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ भी पहले एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।एसएसपी हरविंदर सिंह विरक ने बताया कि दोनों आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाए गए, किन वारदातों में इस्तेमाल हुए या होने वाले थे और इनके नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। साथ ही, अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति को कानून के तहत जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *