सीमा पार अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार, 10 पिस्तौल और 9 कारतूस बरामद

voice punjabtime
1 Min Read

अमृतसर। जिला शहरी पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 अत्याधुनिक पिस्तौल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेश में बैठे एक तस्कर के निर्देश पर काम कर रहे थे। आरोपियों तक सीमा पार से अवैध हथियारों की खेप पहुंचाई जाती थी, जिन्हें आगे विभिन्न आपराधिक तत्वों तक सप्लाई किया जाना था।
इस मामले में थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा में अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने, हथियारों की सप्लाई चेन का पता लगाने तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अवैध हथियार तस्करी, संगठित अपराध और सीमा पार संचालित आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हरीश कुमार

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *