हलका विधायक डा. अमनदीप कौर अरोड़ा के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व चेयरमैन राजिंदरपाल सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल

voice punjabtime
2 Min Read

मोगा जिले के गांव सिंघावाला के पूर्व चेयरमैन राजिंदरपाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर मोगा की आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने उन्हें आम आदमी पार्टी का सिरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया और उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के ब्लॉक प्रधान मनप्रीत सिंह मन्ना, अवतार सिंह, राकेश सितारा, तजिंदर सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ईमानदार और जनसेवा की भावना रखने वाले लोगों का परिवार है। उन्होंने विश्वास जताया कि रजिंदरपाल सिंह के पार्टी में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस मौके पर आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर रजिंदरपाल सिंह का स्वागत करते हुए कहा गया कि उनसे उम्मीद है कि वे जनता की सेवा और पंजाब की तरक्की के लिए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *