मोगा पुलिस ने जून माह की कार्यप्रदर्शन रिपोर्ट जारी की

voice punjabtime
3 Min Read

 

पंजाब सरकार के सख्त निर्देशों के तहत जिला पुलिस मोगा द्वारा “युद्ध नशों के विरुद्ध” और “पिंडा दे पहरेदार” अभियान के अंतर्गत जून माह के दौरान एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कुल 137 मामले दर्ज कर 196 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 5.699 किलोग्राम हेरोइन, 1.500 ग्राम अफीम, 30 किलोग्राम भुक्की चूरा पोस्त, 4483 नशीली गोलियां तथा 47,940 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

 

यह जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोगा श्री सरताज सिंह चाहल ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 20 मामले दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 2296.500 लीटर ठेका शराब, 3.555 लीटर अवैध शराब और 180.000 लीटर लाहन बरामद की गई।

 

उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के तहत 03 मामले दर्ज कर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 03 पिस्तौल, 03 मैगजीन, 10 कारतूस, 4 लाख रुपये नकद तथा 01 कार बरामद की गई।

 

इस अवधि के दौरान 14 घोषित अपराधियों (पी.ओ.) को गिरफ्तार/खारिज कराया गया। वहीं लूट, छीना-झपटी और चोरी की घटनाओं में शामिल 37 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 कृपाण, 01 लोहे का खंडा, 01 डंडा, 01 मोबाइल फोन, 01 स्विफ्ट कार की बैटरी, 11 मोटरसाइकिल, 17 किलोग्राम तांबे की तारें, 240 लीटर ट्रांसफार्मर का तेल तथा 54,000 रुपये नकद बरामद किए गए।

 

एसएसपी मोगा ने नशा विरोधी अभियान में आम लोगों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायतों, स्पोर्ट्स क्लबों तथा समाज के सम्मानित व्यक्तियों के साथ लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

 

उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान विभिन्न राजपत्रित अधिकारियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गांवों और शहरों में 265 सेमिनार एवं बैठकों का आयोजन कर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही आम लोगों को नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि नशे की समस्या को जड़ से समाप्त किया जा सके। नशा तस्करों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए नशे की रोकथाम के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

 

कैप्शन:

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *