आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल के संस्थापक बाबा प्रीतम सिंह जी की 34वीं बरसी का निमंत्रण पत्र जारी

voice punjabtime
2 Min Read

आज नगर निगम कार्यालय में आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल मोगा के संस्थापक बाबा प्रीतम सिंह जी की 34वीं बरसी के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले धार्मिक समागम का निमंत्रण पत्र जारी किया गया। इस अवसर पर दल के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह गिल, पदाधिकारियों एवं विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने निमंत्रण पत्र जारी करते हुए बताया कि बाबा जी की बरसी 20 नवंबर 2026 को गुरुद्वारा बाबा संगत सिंह जी, कोटकपूरा रोड, जीटी रोड मोगा में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस धार्मिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में बाल योगी बाबा प्रगट नाथ जी, हमीरपुर उगोके विशेष रूप से पहुंचकर संगत को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। आयोजकों ने समस्त संगत से अपील की कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होकर बाबा जी को श्रद्धासुमन अर्पित करें। इस अवसर पर निमंत्रण पत्र जारी करते हुए सुमन कुमार खरालिया, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, इकबाल सिंह, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, मदन लाल, मुख्य संरक्षक, सुनील कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, सुखपाल सौदा, सेनेटरी सुपरवाइजर, राम प्रकाश (डिप्टी), सेनेटरी सुपरवाइजर, राहुल ऊजीनवाल, उपप्रधान पंजाब भावाधस, विशाल राजपूत, जिला प्रधान क्रांतिकारी लोक चेतना मंच, सिकंदर गुल्लू तथा आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल मोगा (पंजाब) के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह गिल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *