मावां-धियां सत्कार योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती : विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

voice punjabtime
4 Min Read

मावां-धियां सत्कार योजना से महिलाओं को मिली आर्थिक मजबूती मिली है जिससे महिलाओ मे भारी खुशी पाई जा रही है उक्त विचार मोगा हल्के की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने

पंजाब सरकार की ओर से शुरू की गई ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओ के खातों मे आर्थिक सहायता राशि भेजने पर आप पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया का आभार प्रकट करते हुए किए। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने महिलाओं से जो वादा किया था, उसे मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि योजना के तहत पात्र सामान्य वर्ग की महिलाओं के खातों में एक हजार रुपये प्रति माह तथा अनुसूचित जाति वर्ग की पात्र महिलाओं के खातों में डेढ़ हजार रुपये प्रति माह की सम्मान राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा और वे आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने धूरी से इस योजना का शुभारंभ किया। मोगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सरकार के फैसले का स्वागत किया और इसे महिला हित में बड़ा कदम बताया। विधायक ने कहा कि पंजाब सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक मां, बहन और बेटी का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तीकरण सुनिश्चित करना है। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में जनता से किए गए अधिकांश प्रमुख वादों को पूरा कर यह साबित किया है कि उनकी सरकार केवल घोषणाएं नहीं, बल्कि काम करने में विश्वास रखती है। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, भ्रष्टाचार पर अंकुश, किसानों के हित, बिजली, महिलाओं के सम्मान तथा आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में शुरू की गई ‘मावां-धियां सत्कार योजना’ के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में सम्मान राशि सीधे भेजकर सरकार ने जनता से किया गया एक और महत्वपूर्ण वादा पूरा किया है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विकास और जनकल्याण की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार ने पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देने के साथ-साथ हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया है। विधायक ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह सिद्ध किया है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ पंजाब के सर्वांगीण विकास और लोगों की भलाई के लिए कार्य करती रहेगी।डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने प्रदेशवासियों का सरकार पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *