पंजाब का एक ही नारा—भगवंत मान सरकार दोबारा” के संदेश के साथ मोगा विधानसभा क्षेत्र के गांव दारापुर में आयोजित लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और आम लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने बताया कि गांव दारापुर के विकास के लिए 1 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से नहरी पानी परियोजना, 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से रोड ब्रिज तथा 20 लाख रुपये की लागत से खेल मैदान का उद्घाटन किया गया। इस प्रकार गांव के विकास कार्यों पर कुल 3 करोड़ 81 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि मान सरकार बिना किसी भेदभाव के पूरे पंजाब में विकास कार्य करवा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, खेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और लोगों की हर जायज मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सरपंच मंदीप शर्मा, जिला प्रधान नशा मुक्ति मोर्चा दीप दारापुर, मेयर विनयपाल कौर, चेयरमैन जगदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

