आम आदमी पार्टी के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत वार्ड नंबर 14 से 85 श्रद्धालुओं को लेकर दो बसें रवाना

voice punjabtime
1 Min Read

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के प्रयासों से आम आदमी पार्टी के शहरी अध्यक्ष प्रेम चंद चक्की वाला के नेतृत्व में शहर के वार्ड नंबर 14 से 85 श्रद्धालुओं को लेकर दो बसों को रवाना किया गया। इन दो बसों को आम आदमी पार्टी मोगा शहरी के जिला प्रधान प्रेम चंद ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकतार्ओं की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभ यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम चंद चक्की वाला ने कहा कि पंजाब सरकार वरिष्ठ नागरिकों और श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का सफलतापूर्वक संचालन कर रही है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और श्रद्धालुओं के परिजन भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *