एक मां ने तीन मासूम बच्चों का गला दबाकर हत्या कर करके खुद भी फंदे से लटककर दी जान

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

पंजाब के मानसा में एक मां ने पहले अपने तीन मासूम बच्चों का गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और फिर खुद भी फंदे से लटककर जान दे दी.घटना मानसा के वार्ड नंबर-3 की है। गुरुवार को महिला ने अपने तीन बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। महिला के पति की बीमारी के कारण चार साल पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी सास और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। सूचना मिलते ही थाना सिटी-2 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना सिटी-2 के जांच अधिकारी कुलवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि महिला संदीप कौर ने अपनी आठ वर्षीय बेटी समनदीप और खुशप्रीत 12 वर्ष, बेटा विश्वास के साथ किराए के मकान पर रहते थे। संदीप कौर ने तीनों बच्चों को पहले जहर दिया और फिर उनका गला दबा दिया। इसके बाद खुद कमरे में लगे पंखे से लटक गई। बताया गया कि पति की मौत के बाद महिला पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी आ गई। वह मजदूरी कर अपनी सास और बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।आर्थिक तंगी इतनी बढ़ गई थी कि घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद ही पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *