डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी श्रद्धांजलि समारोह एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

voice punjabtime
3 Min Read

 

मोगा, भारतीय जनता पार्टी जिला मोगा के अध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल के दिशा-निर्देशानुसार जिला भाजपा कार्यालय, मोगा में एक विशेष संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गीता आर्य एवं जिला उपाध्यक्ष श्री विक्की सितारा ने की। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से भारत के महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की श्रद्धांजलि के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय श्रद्धांजलि समारोह 06 जुलाई 2026 को ठीक दोपहर 12:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय, मोगा में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी की ओर से एक प्रमुख वक्ता भी भेजा जाएगा, जिनके मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में कार्यक्रम संपन्न होगा।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को पूरे जिले में प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के प्रत्येक सर्कल स्तर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही लगाए गए पौधों की सुरक्षा, देखभाल एवं नियमित संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां भी निर्धारित की जाएंगी, ताकि यह अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर पर्यावरण संरक्षण का एक व्यापक जनआंदोलन बन सके।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 06 जुलाई से पूर्व जिले के सभी सर्कलों में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं समन्वय के लिए जिला महामंत्रियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सरदूल सिंह कंग, जिला उपाध्यक्ष हितेश गुप्ता, जिला महामंत्री राजपाल ठाकुर, जिला महामंत्री शमशेर सिंह, जिला महामंत्री मुख्तियार सिंह (सेवानिवृत्त एस.पी.), बाघापुराना संयोजक सुखनंदर अग्रवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष लखवंत सिंह साफूवाला, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष सतिंदरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह बुट्टर, पवन गोयल (बंटी), रुद्र शर्मा (जिला महामंत्री, युवा मोर्चा), बोहड़ सिंह, हरजिंदर सेखों, इकबाल सिंह, राजेश वर्मा, सतपाल सिंह भाऊ तथा पल्लवी मड़िया (महिला मोर्चा) सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कैप्शन: जिला भाजपा कार्यालय, मोगा में आयोजित बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *