पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन जतिंदर मसीह गौरव ने मोगा के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की

voice punjabtime
3 Min Read

 

पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग पंजाब के सभी धर्मों के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की हर प्रकार की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा तथा किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।

 

इन शब्दों का प्रकटावा आज पंजाब राज्य अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन श्री जतिंदर मसीह गौरव ने मोगा में किया। उन्होंने आज मोगा में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की। इस अवसर पर उनके साथ एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (जनरल) श्री जसपिंदर सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री कुलप्रीत सिंह, एस.पी. संदीप सिंह मंड तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित थे।

 

बैठक के दौरान उन्होंने चर्चों में होने वाले धार्मिक आयोजनों के समय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पादरियों से कहा कि वे चर्चों में सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करें।

 

इस अवसर पर मुस्लिम एवं ईसाई समुदाय के प्रतिनिधियों ने मृतकों के अंतिम संस्कार (दफन) में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आयोग से अनुरोध किया। समुदाय के लोगों ने बताया कि कई कब्रिस्तानों पर अवैध कब्जे हैं तथा अनेक शहरों और गांवों में कब्रिस्तान उपलब्ध ही नहीं हैं। इसलिए गांवों और शहरों में कब्रिस्तानों के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराई जाए।

 

चेयरमैन ने पंचायत विभाग को कब्रिस्तानों तथा अन्य संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने बैठक के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए।

 

उन्होंने कहा कि इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों का बहुत अच्छा सहयोग रहा। प्रशासन ने चेयरमैन को विश्वास दिलाया कि वह अल्पसंख्यक वर्ग की सभी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इसी प्रकार कार्य करता रहेगा। आज बैठक के दौरान लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का भी यथाशीघ्र समाधान किया जाएगा।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *