लुधियाना में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा, अस्पताल में मौत

voice punjabtime
2 Min Read

 

लुधियाना में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला कार के नीचे फंस गई और करीब 10 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में महिला के सिर पर कार का टायर चढ़ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

मृतक महिला प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी बताई जा रही है। हादसे के समय वह अपनी सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। कार की टक्कर से उसकी सहेली भी घायल हुई, लेकिन वह दूर जाकर गिर गई, जिससे उसकी जान बच गई।

 

घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि कार चालक ने महिलाओं को टक्कर मारने के बाद वाहन नहीं रोका और मौके से फरार हो गया। हादसे में महिला के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं।

 

सूचना मिलते ही मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार कार चालक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *