समालसर के पास मालहा सुए पर युवती का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

voice punjabtime
1 Min Read

 

मोगा जिले के समालसर क्षेत्र में स्थित गांव भलूर के पास मालहा सुए पर देर रात एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवती गांव रोडे की रहने वाली थी और आईईएलटीएस (IELTS) की तैयारी कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है

।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *