: हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी मोगा द्वारा गीता भवन के निकट चिंतपूर्णी धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मोगा विधानसभा क्षेत्र की आम आदमी पार्टी की विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, मोगा नगर निगम की मेयर विनय पाल कौर, कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद, गौतम सच्चर, अग्रवाल समाज सभा के डा. अजय कांसल, एन.जी.ओ. एस.के.बांसल, ग्लोबल सिख, मोगा रोटी बैंक, कन्हैया, पूर्व पार्षद पायल गर्ग, प्रदीप गर्ग रेडक्रास, पार्षद के बेटे विनीत चोपड़ा ने विशेष रूप से पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सिविल अस्पताल मोगा की ब्लड बैंक की टीम ने कैंप में पहुंचे 60 रक्तदानियों से रक्तदान एकत्रित किया। इस दौरान मुख्यतिथियों ने रक्तदानियों को बैच लगाकर व सर्टिफिकेट तथा रिफ्रैशमेंट देकर उनकी हौंसला अफजाई की। इस मौके पर इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा के ऐसे कार्य मानवता की सच्ची मिसाल हैं और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने हेल्पिंग हैंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल, चेयरमैन अभय मदान एवं उनकी पूरी टीम को सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं। इस मौके पर कांग्रेस की हलका इंचार्ज मालविका सूद सच्चर ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर उत्तम दान कोई नहीं है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल किसी की जान बचाई जा सकती है, बल्कि इससे समाज में एक-दूसरे की मदद करने की भावना भी मजबूत होती है। इस मौके पर क्लब की ओर से आए मुख्यतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुदांशु मित्तल, सचिव दीपक गर्ग, कैशियर करण बांसल, चेयरमैन अभय मदान, करण जोशाी, केश्व गर्ग, बबन गोयल, अंकित सिंगला, शिवाकिंत, अनिरुद्ध, अरवीन, राम, आयूष, हितेश, अर्श, विकास, विशेष,
डॉ. अमनदीप सिंह के अलावा भारी संख्या में क्लब के पदाधिकारी, शहर की धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर निवासी तथा रक्तदाता उपस्थित थे।

