जालंधर में रोडरेज बना खूनी संघर्ष: कार सवार युवक-युवती ने दो भाइयों पर की फायरिंग, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। नूरमहल क्षेत्र में देर रात रोडरेज की घटना हुई। जिसमें एक ग्लैंजा कार में सवार युवक और युवती ने एक्टिवा पर जा रहे दो भाइयों पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई हैप्पी भी झड़प में चोटिल हुआ। घायल नवदीप का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित हैप्पी के मुताबिक, रात करीब 10 बजे वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर नूरमहल की ओर जा रहा था। उप्पल जागीर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार युवक और युवती नीचे उतरे और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया, जिसके बाद युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली नवदीप की कलाई में लगी, जबकि दूसरी उसके पेट में जा धंसी। घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना नूरमहल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर नंबर 90 (07 जुलाई 2026) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109, 61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया। डीएसपी नकोदर ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी हरकीरत सिंह निवासी गांव सोहल जागीर और मनजोत कौर निवासी गांव उप्पल जागीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *