ममदोट में बस के अंदर संदिग्ध हालात में मिला 25 वर्षीय मैकेनिक का शव, परिजनों ने उठाए सवाल

voice punjabtime
2 Min Read

 

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट के गांव मब्बोके निवासी 25 वर्षीय अमरजीत सिंह का शव एक बस के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बेटे की मौत पर गहरा दुख जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृतक के पिता गुरचरण सिंह ने बताया कि अमरजीत सिंह बसों और अन्य वाहनों के इंजन ठीक करने का काम करता था तथा वह एक अच्छा मैकेनिक था। उनके अनुसार दो दिन पहले कुछ बस संचालक उसे बस की मरम्मत के लिए अपने साथ लेकर गए थे। आज सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है और उसका शव बस के अंदर पड़ा है।

परिजनों का आरोप है कि जिन लोगों ने अमरजीत को काम के लिए साथ ले गए थे, उनकी जिम्मेदारी थी कि काम समाप्त होने के बाद उसे सुरक्षित घर छोड़ते। उन्होंने इस मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे की मौत का इंसाफ मिलना चाहिए।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *