मोगा के सदर थाने में संदिग्ध हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट; मौके पर एसएसपी और फ्रांसिक टिम पहुंचे 

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

बुधवार को मोगा सदर पुलिस थाने में सुबह 3.15 मिनट पर एक धमाका होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। सूत्रों से पता चला था ए कोई मामूली ब्लास्ट नहीं था थाने के अंदर ग्रेनेड फेंका गया था ग्रेनेड लो क्वालिटी होने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ पर इस मामले में कोई अधिकारी ग्रेनेड की पुष्टि नहीं की थी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के सारे उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी लगातार पुलिस और फरेंसिक टिम ने सबूत इक्कठे करने लिए जुटे हुए थे , आज भी मोगा के कार्यवाहक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) गुरबांस सिंह बैंस मौके का जायजा लेने पहुंचे।

 

मोगा के एसएसपी गुरबांस सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह कोई ग्रेनेड हमला नहीं, बल्कि एक मामूली ब्लास्ट है। उन्होंने बताया कि पुलिस और फॉरेंसिक टीम इस बात की जांच कर रही है कि विस्फोट किस चीज से हुआ। एसएसपी ने कहा कि जांच अभी जारी है और यह इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा है, इसलिए फिलहाल अधिक जानकारी साझा नहीं की जा सकती। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। इसके लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं, जो लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से अपना काम कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जा

एगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *