मोगा जिले के जमपल अनुभव, ईमानदारी और समर्पण का प्रतीक अशोक गोयल ने पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए ठोकी ताल

voice punjabtime
2 Min Read

 

पंजाब विश्वविद्यालय की सर्वोच्च वैधानिक संस्था सीनेट के पूर्व सदस्य मोगा जिले के जमपल अशोक गोयल ने आगामी पंजाब विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव 2026 के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है। लगातार 32 वर्षों तक सीनेट सदस्य के रूप में अपनी सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने वाले श्री अशोक गोयल विश्वविद्यालय प्रशासन, उच्च शिक्षा और अकादमिक विकास से जुड़े सबसे अनुभवी एवं सम्मानित व्यक्तित्वों में गिने जाते हैं। वे लगातार नौवीं बार सीनेट चुनाव मैदान में हैं, जो विश्वविद्यालय के प्रति उनके समर्पण, अनुभव और व्यापक जनसमर्थन का प्रमाण है। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान गोयल ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता की रक्षा, शैक्षणिक उत्कृष्टता, प्रशासनिक पारदर्शिता, छात्र एवं शिक्षक हितों, कर्मचारियों के कल्याण तथा संबद्ध महाविद्यालयों के विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया। उनकी सकारात्मक सोच, निष्पक्ष कार्यशैली और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की क्षमता ने उन्हें विश्वविद्यालय समुदाय में एक विश्वसनीय और लोकप्रिय प्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया है। अशोक गोयल ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय देश की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में अग्रणी स्थान रखता है और इसकी गौरवशाली परंपराओं, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा स्वायत्तता को और अधिक मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें पुनः सेवा का अवसर मिलता है, तो वे विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, शोधार्थियों तथा स्नातक मतदाताओं की आवाज़ को और अधिक प्रभावी ढंग से सीनेट में उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय के सभी स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक अनुभवी, ईमानदार और समर्पित प्रतिनिधि के रूप में उन्हें अपना समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान करें, ताकि पंजाब विश्वविद्यालय के विकास, गरिमा और उत्कृष्टता की यात्रा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिल सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *