हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़: सड़क पर गिरी बिजली की तारें, बड़ा हादसा टला; लोगों ने जंगलात विभाग पर लगाए लापरवाही के आरोप

voice punjabtime
2 Min Read

 

जालंधर। महानगर जालंधर में देर रात चली तेज आंधी और सुबह हुई बारिश के बीच जालंधर में एक बड़ा हादसा टल गया। डीएवी कॉलेज के पास सेठ हुकम चंद कॉलोनी के सामने एक कमजोर सफेदे का पेड़ टूटकर हाईवोल्टेज बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे तारें टूटकर सड़क पर बिखर गईं। गनीमत रही कि घटना देर रात हुई, जब आवाजाही कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई बंद कर मरम्मत का काम शुरू कर दिया। विभाग के अधिकारियों ने इस घटना के लिए जंगलात विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि पेड़ पहले से कमजोर था, लेकिन समय रहते उसकी देखभाल या कटाई नहीं की गई। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में जंगलात विभाग अक्सर सहयोग करने के बजाय विवाद करता है।

स्थानीय निवासी जतिन ने बताया कि इलाके में करीब 150 से 200 घर हैं और सड़क पर दिनभर भारी आवाजाही रहती है। अगर पेड़ किसी राहगीर या घर पर गिर जाता तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद जंगलात विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जबकि बिजली विभाग लगातार मरम्मत कार्य में जुटा रहा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *