लाल दुआरा मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा को इस्कॉन समिति को दिया भगवान जगन्नाथ यात्रा का निमंत्रण पत्र

voice punjabtime
1 Min Read

इस्कॉन प्रचार समिति मोगा द्वारा 6वीं भगवान जगन्नाथ यात्रा का आयोजन 17 जुलाई को शाम 3 बजे किया जा रहा है। इस संबंध में समिति के चेयरमैन देवप्रिय त्यागी, प्रधान नवदीप गुप्ता, प्रोजैक्ट इंचार्ज विक्की मोगा, कैशियर रजनीश कुमार, विक्की मेहंदीरत्ता ने लाल दुआरा मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा, कुलदीप वधवा को यात्रा का निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस मौके पर लाल दुआरा मंदिर के चेयरमैन राजेन्द्र वधवा, कुलदीप वधवा ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भगवान जगन्नाथ यात्रा में शामिल होकर धर्म और संस्कृति के इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *