एक ही दिन में लगी दो लॉटरी, 17 साल से खरीद रहे थे टिकट — बोलने में असमर्थ किसान की बदली किस्मत

voice punjabtime
1 Min Read
Oplus_131072

 

 

 

मोगा से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां 65 वर्षीय किसान चरणजीत सिंह की किस्मत अचानक चमक उठी। 13 लाख रुपये के कर्ज में डूबे इस किसान ने एक ही दिन में दो लॉटरी जीतकर अपनी जिंदगी बदल ली। जानकारी के अनुसार, मोगा शहर के निवासी चरणजीत सिंह एक छोटे किसान हैं, जो खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बचपन से ही उन्हें बोलने में कठिनाई है, लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं हारी। चरणजीत सिंह पिछले 17 वर्षों से लगातार लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, इस उम्मीद में कि एक दिन उनकी किस्मत जरूर बदलेगी। उनका यह इंतजार आखिरकार रंग लाया। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें 20 हजार रुपये की लॉटरी लगी। जब वह इस इनाम की राशि लेने लॉटरी एजेंट के पास पहुंचे, तो एजेंट ने उन्हें पंजाब स्टेट डियर बम्पर की आखिरी बची टिकट खरीदने की सलाह दी। बिना ज्यादा सोचे उन्होंने 1000 रुपये देकर वह टिकट खरीद ली। कुछ ही समय बाद यह टिकट उनकी जिंदगी बदल गई और उन्होंने 50 लाख रुपये का बड़ा इनाम जीत लिया।यह कहानी न केवल किस्मत के बदलने की है, बल्कि धैर्य और उम्मीद की भी एक मिसाल है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *