शहर की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ. कालेज आफ फार्मेसी में शिक्षकों को माईक्रो वोलूम इसपैक्ट्रोफोटोमीटर पर ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। क्यू.ए. एवं आर.ए. के हेड डा. बालक दास ने बताया कि यह उपकरण डी.एच.आर प्रोजेक्ट के तहत लिया गया है, इसकी ट्रेनिंग माहिर राजीव पाल के द्वारा शिक्षकों को दी गई। यह उपकरण रिसर्च में बहुत ही उपयोगी साबित होगा। इसके द्वारा प्रोटीन, डी.एन.ए, आर.एन.ए, ड्रग एनालिसिस के साथ-साथ इस उपकरण का उपयोग यूवीरिजबिल इसपैक्ट्रोस्कोपी, कलरीमैटरी, फ्लोरोमीटर तथा ओप्टीकल डेन्सटी नापने के सिद्धांतों पर यह कार्य करता है। इस उपकरण के उपयोग में सैंपल की बहुत ही कम मात्रा में यह एनालिसिस करता है। इसकी गुणवत्ता एवं उपयोग आने वाले समय में रिसर्च व रिसर्च प्रोजेक्ट में काफी उपयोगी साबित होगी। यह प्रोजेक्ट डा. बालक दास की देखरेख में चलाया जा रहा है। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गर्ग, सचिव इंजी. जनेश गर्ग, डा.मुस्कान गर्ग, डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आर. के प्रिंसिपल डा. आर.के.नारंग ने इस ट्रेनिंग के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी।

