राज्य की प्रमुख शिक्षण संस्था आई.एस.एफ.कालेज आफ फार्मेसी के सचिव एवं द लर्निंग फील्ड ए ग्लोबल स्कूल (टी.एल.एफ) के चेयरमैन इंजी. जनेश गर्ग ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण किया एवं सभी लोगों से आग्रह किया कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर पर्यावरण का संकल्प ले। पौधा न केवल हरियाली, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं आक्सीजन से परिपूर्ण वातावरण के लिए पौधारोपण प्रकृति व समाज के लिए अमूल्य उपहार है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन पर फजूल खर्च की बजाए पौधा लगाए, प्रकृति को मुस्कराने का अवसर दें, हरियाली बढ़ाए, पर्यावरण बचाए और जीवन को खुशहाल बनाने में सहयोग करें। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता, आई.एस.एफ.सी.पी.आऱ के प्रिंसिपल डा. आऱ.के.नारंग, इंजी. जसप्रीत इन्द्र सिंह, डा. शमशेर सिंह, डा. बालक दास, डा. सौरभ कोसे, डा.भीमाकिरण, डा. वेदपाल, डा. संत कुमार वर्मा, डा. खड़ग राज, डा. अमनदीप सिंह, डा.जी.एस.शर्मा, डा. सिद्धार्थ मेहन, डा. प्रीती पटेल, डा. विवेक असाठी, डा.शुभम ठाकुर, डा.निधि गुप्ता के साथ-साथ कालेज की फैकल्टी ने इंजी. जनेश गर्ग को शुभकामनाएं दी। एन.एस.एस. के कोआडीनेटर लवकेश सिंह ने वृक्षारोपण में अहम भूमिका निभाई व पूरा कोआडीनेशन सीमा बराड़ एवं लवकेश ने बखूबी ढंग से किया। संस्था के डायरेक्टर डा.जी.डी.गुप्ता ने शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प लेकर कार्य करने को प्रेरित करते सभी का धन्यवाद किया।

