इस्कॉन प्रचार समिति, मोगा द्वारा आयोजित की जा रही 6वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के संबंध में इस्कान प्रचार समिति के पदाधिकारियों ने मोगा की हलका विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा को निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस मौके पर समिति के चेयरमैन देवप्रिय त्यागी, प्रधान नवदीप गुप्ता, प्रोजेक्ट इंचार्ज विक्की मोगा, कैशियर रजनीश कुमार, विक्की मेहंदीरत्ता तथा बंटू जैसवाल ने विधायक से मुलाकात कर उन्हें 17 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान समय में धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेना समाज को एकजुट करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होकर धर्म और संस्कृति के इस पावन आयोजन को सफल बनाने की अपील की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 जुलाई को निकाली जाने वाली 6वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

