मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

voice punjabtime
2 Min Read

 

 

 

मोगा जिले के गांव दोधर शर्की में मोटरसाइकिल साइड करने की बात को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी निर्मल सिंह वीरवार शाम करीब 4:30 बजे बाल कटवाने के लिए नाई की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला गुरप्रीत सिंह उर्फ गग्गी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल सड़क के बीच खड़ी कर खड़ा था। बताया जा रहा है कि निर्मल सिंह ने गुरप्रीत से मोटरसाइकिल साइड में लगाने के लिए कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि गुरप्रीत सिंह ने निर्मल सिंह पर दो गोलियां चला दीं और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से निर्मल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तुरंत मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ समय पहले भी गुरप्रीत सिंह का एक स्कूल बस चालक के साथ मोटरसाइकिल साइड करने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि वह करीब 10 दिन पहले ही मनीला से गांव लौटा था तथा उसके खिलाफ पहले से भी मारपीट और झगड़े के मामले दर्ज हैं। निर्मल सिंह की उम्र 65 साल हे और बिजली बोर्ड के रिटायर्ड मुलाजिम हे। दो बेटा और दो बेटी हे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी हे

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *