आल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल ने गुरुद्वारा श्री शहीद बाबा जीवन सिंह जी में श्रद्धा के साथ मनाई गई सावन संक्रांति, हेड ग्रंथी का किया सम्मान

voice punjabtime
2 Min Read

आल इंडिया वाल्मीकि  खालसा दल की ओर से वार्ड नंबर 17 स्थित गुरुद्वारा श्री शहीद बाबा जीवन सिंह जी में सावन माह की संक्रांति श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बारह माह के पाठ की समाप्ति के बाद विशेष धार्मिक दीवान सजाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने हाजिरी भरी। इस अवसर पर रंगरेटा सरदार वेलफेयर सोसायटी (रजि.) के चेयरमैन जिंदर पाल सिंह सिद्धू ने कहा कि सावन का महीना जहां मानसून की वर्षा के साथ प्रकृति में हरियाली और ठंडक लेकर आता है, वहीं यह सभी जीव-जंतुओं, मानव जीवन और पेड़-पौधों के लिए भी राहत और खुशहाली का संदेश देता है। उन्होंने हाल ही में स्वर्गवासी हुई बीबी मनजीत कौर की स्मृति में उनके परिवार द्वारा गुरुद्वारा साहिब में एयर कंडीशनर (एसी) की सेवा करवाने पर परिवार का आभार व्यक्त किया और इसे समाज सेवा की प्रेरणादायक मिसाल बताया। समारोह के दौरान पिछले दस महीनों से गुरुद्वारा साहिब में सेवाएं निभा रहे हेड ग्रंथी भाई राजा सिंह खालसा मल्ली को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी तथा ऑल इंडिया वाल्मीकि खालसा दल के मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह गिल द्वारा सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर बलबीर सिंह रामूवालिया (प्रधान, रब जी ट्रस्ट), तिरलोक सिंह (उपप्रधान), जगदेव सिंह खालसा (सचिव), जसवीर सिंह (कोषाध्यक्ष), हरमेश सिंह, जगदीश सिंह, ग्रंथी केशव सिंह मल्ली, अशोक धुन्ना, पूर्व एमसी बीबी हरबंस कौर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की संगत उपस्थित रही।
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *